थाना प्रभारी से विवाद के बाद मड़वास मार्केट बंद, व्यापारियों में आक्रोश
🟥 गाड़ी खड़ी करने को लेकर किराना व्यवसायी से कथित गाली-गलौज का आरोप, व्यापारियों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
📍 मड़वास/सीधी। मड़वास थाना क्षेत्र में शनिवार को दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। घटना के बाद पूरे मड़वास बाजार में व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए पूरा बाजार बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मड़वास निवासी किराना व्यवसायी मानिक लाल गुप्ता (पिता स्व. अयोध्या प्रसाद गुप्ता) की दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर थाना प्रभारी अतर सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान व्यवसायी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई।
घटना की सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए और माहौल गरमा गया। इसी दौरान मड़वास व्यापारी संघ अध्यक्ष कपिल गुप्ता और थाना प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई।
🛑 विवाद बढ़ने के बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया और थाना प्रभारी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल बाजार बंद होने से मड़वास में व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
🔴 #SidhiNews #Madwas #MarketClosed #BreakingNews #MPNews #TalashNewsNetwork #VivekTripathiReport