सुल्तानगंज: कासिमपुर में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार घायल
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच-80 पर कासिमपुर के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सुल्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान