भरतपुर: गुंडवा टोल के पास पूर्व सरपंच के बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, पीड़ित पक्ष ने कराया मामला दर्ज
उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित तुहिया चौराहे पर पूर्व सरपंच के बेटे पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि पूर्व सरपंच पुत्र बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने दो जगह करीब 30 राउंड फायरिंग की।पीड़ित युवक अजान से घरेलू गैस सिलेंडर भरवाकर घर लौट रहा था। तभी तुहिया चौराहे पर तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने रास्ता रोक उसे घेर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया.