भरतपुर: भरतपुर में पूर्व सरपंच के बेटे पर बदमाशों ने की फायरिंग, मामला दर्ज
भरतपुर की उद्योग नगर थाना पुलिस पूर्व सरपंच के बेटे पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को तलाश कर रही है। कल देर शाम कुछ युवकों ने पूर्व सरपंच के बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। युवक ने छुपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक से भागने लगे। युवक ने लगातार उनका पीछा किया तो, रास्ते में रुक कर बदमाशों ने फिर से युवक पर फायरिंग की।