भरतपुर: मंडी में सरसों की बंपर आवक, 35 से 40 हजार बोरी आई
इन दिनों नई कृषि सरसों मंडी में बिक्री के लिए सरसों की बंपर आवक हो रही है। अच्छा भाव मिलने पर किसानों के चेहरे भी प्रसन्नता से खिल रहे हैं।तीन साल बाद सरसों की यहां आवक हुई है। 35 से 40 हजार बोरी आई है.। मण्डी में सरसों की इतनी आवक हुई कि मण्डी यार्ड में माल खाली करने के लिए किसानों को जगह ही नहीं मिल पाई।