देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड के अंतर्गत बसावा पंचायत स्थित फुलझोरी पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि दूर से ही पहाड़ की चोटियों पर लपटें और धुआं साफ देखा जा सकता है। पंचायत भवन के ठीक पीछे स्थित इस पहाड़ पर लगी आग धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है।