समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 जुलाई 2026
आगामी श्रावणी माह में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के समुचित प्रबंधन को लेकर आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर, जंगली महादेव शिव मंदिर डुमरांव एवं बक्सर स्थित रामरेखा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
जिला पदाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कतार प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति प्रभावी ढंग से की जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी माह के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी घाटों की पर्याप्त साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, चेंजिंग रूम इत्यादि की व्यवस्था कराने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी घाटों पर चेतावनी वाला फ्लैक्स लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा जंगली महादेव शिव मंदिर डुमरांव के पथ को मोटरेबल कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव को निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया के माइकिंग इस प्रकार से कराई जाए जिससे सभी स्थलों पर स्पष्ट रूप से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मिल सके।
Led के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जगह-जगह पर साइनेज/बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया।
प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा बक्सर को निर्देश दिया गया कि रामरेखा घाट एवं प्रमुख घाटों पर SDRF टीम को विशेष तौर पर शनिवार से सोमवार के दिन तक प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नाव-नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक बक्सर ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात के सुचारु संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव को पार्किंग स्थलों का समुचित संचालन, वाहनों के सुचारु आवागमन तथा यातायात नियंत्रण के लिए विस्तृत कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
बक्सर जिला प्रशासन एवं बक्सर पुलिस आगामी श्रावणी माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
25 views | Buxar, Bihar | Jul 26, 2026