पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत आईटी एक्ट के मामलों में वांछित अहसान खान, अकरम और शब्बीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तीनों से पूछताछ कर मामले में आगे अनुसंधान जारी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।