पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते को लेकर दबाव,समझौता न लेने पर पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ी थी। सुरज और लोचन ने उसको बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ की इस दौरान महिला का पिता वहां पर पहुंच गया और अपनी पुत्री का बचाया था। मामले में पुलिस ने सूरज और लोचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजनीति दबाव बनाकर पीड़िता से मुकदमे में समझौते को कहा इस पर उसनें समझौता लेने से मना कर दिया।