पूरनपुर: पड़रिया गांव में खेत की मेड काटने को लेकर विवाद,युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी जयपाल पुत्र मुन्नालाल ने बताया कि गांव निवासी लालू, छोटू ,ननकू और अजयपाल ने उसके खेत की मेड काट दी। जब युवक अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि उक्त लोगों ने खेत की मेड काट दी। उसने इसका विरोध किया इस बात से नाराज होकर सभी लोगों ने एक राय होकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।