राजातालाब: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, युवक से ₹3 लाख 50 हजार लिए, राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी में गुरुवार को राजातालाब थाना क्षेत्र की पुलिस ने युवक को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक से ठगी करने वाले सुभाष पटेल पर 3 लाख 50 हजार रुपए और शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेने के आरोप है।