राजातालाब: राजातालाब क्षेत्र में बिजली विभाग के काबिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप
वाराणसी में राजातालाब क्षेत्र में बुधवार को बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बिजली विभाग ने जक्खिनी, पचाई फीडर, कोटवा, छितौनी एवं बरकी क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने एवं लाइन लॉस को कम करने के लिए गहन कांबिंग अभियान चलाया। जिसमें 10 उपभोक्ताओं के परिसर पर विद्युत चोरी पाए जाने पर एफआईआर कराया गया एवं 21.50 लाख बकाए पर 72 कनेक्शन काटे गए।