राजातालाब: ट्रांसपोर्ट नगर से प्रभावित किसानों के साथ राजातालाब तहसीलदार ने की बैठक, मुआवजे की मांग उठी
बैरवन स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को आयोजित ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों की बैठक में तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों के विभिन्न समस्याओं को सुनी।बैठक में किसानों ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत आज के सर्किल रेट से मुआवजा की मांग के साथ मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने की मांग की।