सिसई: सैंदा धूमकुड़िया में पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 पड़हा ग्राम सभा बैठक का हुआ समापन
Sisai, Gumla | Jan 5, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवनाथपुर के सैंदा धुमकुडिया में बाईस पड़हा ग्राम सभा बैठक का समापन किया गया। इस बैठक का अध्यक्षता गजेंद्र उरांव के द्वारा किया गया।बैठक विशेष रूप से ग्राम सभा पड़हा व्यवस्था की शक्तिकरण करने के साथ कुँड़ुख़ तोलोंग सिकि लिपि को आगे बढ़ाने के लिए ,सभी पड़हा गाँव में धुमकुडिया संचालन करने इत्यादि के लिए कियागया था।