सिसई: पुसो थाना क्षेत्र के लोहांजारा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Sisai, Gumla | Jan 2, 2025 पूसो थाना के द्वारा बृहस्पतिवार को जानकारी दी गई कि पूसो थाना क्षेत्र के लोहंज़ारा गांव निवासी 24 वर्षीय सुखदेव उरांव पिता पलटू उरांव ने अपने घर के ही अंदर फांसी लगाकर बीते रात आत्महत्या कर ली।सुबह जब उसके घर वालों ने घर के अंदर उसे फांसी में लटका देखा तो लाश को नीचे उतारा और पूसो थाना को सूचना दी गई। बताया गया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।