सिसई: कोड़ेकेरा टोंगरी में कोडकेरा जत्रा का आयोजन, हजारों की भीड़ उमड़ी
Sisai, Gumla | Jan 5, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कोड़ेकेरा गांव स्थित कोडकेरा टोंगरी में कोडकेरा जत्रा का रविवार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों लोग पहुंचे हुए थे।जत्रा में विभिन्न प्रकार के मिठाइयों की दुकान,खिलौने की दुकान, खेल तमाशा सजावट के समान इत्यादि की दुकान लगी हुई थी।इसके अलावा अपने पारंपरिक वेशभूषा में कई खोड़ा दल भी आए हुए थे।