सिसई: सिसई प्रखंड के नागरिकों ने ई-जन शिकायत कार्यक्रम में डीसी कार्यालय में अपनी समस्याएं साझा कीं
Sisai, Gumla | Jan 4, 2025 परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में शनिवार को ई जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिसई प्रखंड के नागरिकों ने आनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया। प्रखंड से लगभग 10 से अधिक आवेदकों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर संबंधित वीडियो के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।