धनवार: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने सड़क जाम कर नारेबाजी की
झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह करीब 8:15 बजे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोरीमहुआ चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग की दोनों लेन पर आवागमन बाधित रहा।