सत्तर कटैया: लक्षमिनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुये मारपीट की घटना में तीन जख्मी, बिहरा पुलिस से न्याय की लगाई गयी गुहार
लक्षमिनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गया। जख्मी उपेंद्र यादव को सहरसा से दरभंगा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये दिलीप यादव एवं भूपेन्द्र यादव सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई।