भागलपुर, दिनांक : 06 जून 2026. विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा बेली ब्रिज पर आवागमन प्रारंभ कराने के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अंतिम तैयारियों को सुनिश्चित किया गया है।
बेली ब्रिज की तैयारियों का जायजा लेने हेतु माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री ई० शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय मंत्री के साथ जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी भी थे। इसके उपरांत पथ निर्माण विभाग के सचिव, श्री पंकज कुमार पाल द्वारा भी स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इसी क्रम में जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ शनिवार की संध्या में बेली ब्रिज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन, संकेतक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दिनांक 07 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज से छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बेली ब्रिज के चालू होने से विक्रमशिला सेतु क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा तथा आमजन को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka