सूरजपुर: जिला संयुक्त कार्यालय में रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर रेना जमील ने किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने रिमझिम बारिश के बीच ध्वजारोहण किया। उन्होंने देशभक्ति के जज्बे के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए