शिवपुरी जिले के सिन्नोदा गांव में एक युवक ने दूसरे युवक को 500 रुपए लेनदेन को लेकर कुंआ में धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इंदार थाना अंतर्गत ग्राम सिन्नोद निवासी अरुण पुत्र संतरेश लोधी उम्र 18 वर्ष को रविवार को शाम 5 बजे उधार दिए रूपए मांगने पर राजेश लोधी ने गांव के 25 फीट गहरे कुआं में धक्का दे दिया ।