जतारा: रेंज अफसरों की बातचीत में CCF पर कमीशन मांगने का आरोप, जतारा में वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
वन मंडल में एक कथित वायरल ऑडियो ने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार और टीकमगढ़ रेंजर सौरभ जैन के बीच की है, जिसमें सौरभ जैन द्वारा मुख्य वन संरक्षक (CCF) पर पैसों की मांग के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऑडियो में दोनों अफसरों के बीच पैसों को लेकर चर्चा सुनाई दे रही है।