भरतपुर। 22 जून को नुमाइश मैदान में जाट आरक्षण हुंकार सभा होगी। मंच, पंडाल और बैठक व्यवस्था का काम अंतिम दौर में है। आयोजकों के अनुसार भरतपुर, डीग, धौलपुर समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। सभा में आरक्षण मुद्दे पर चर्चा कर रणनीति बनेगी।