हसपुरा: एन एच 120 पथ में पत्थरौल ईंट भट्टा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला मजदूर, हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई
हसपुरा थानाक्षेत्र के एन एच 120 में पत्थरौल ईंट भट्टा के पास बुधवार को अज्ञात वाहन के चपेट आने से महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतक गया जिला के टेकारी छावनी मोहल्ला निवासी केदार बिंद कै 63 वर्षीय पत्नी मुनी देवी के रूप में हुई है। मृतक ईंट भट्टा पर मजदूरी करती थी। घटना कु जानकारी मिलते थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया