शाहपुरा: शाहपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल को निर्देश दिए, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई कर जुर्माना लगाएं
शाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने शनिवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करती हुई कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन किया जा रहा है।