जोकीहाट: जोकीहाट में BRC डाटा ऑपरेटर को मारी गई गोली, हालत गंभीर
अररिया के जोकीहाट में बीआरसी डाटा ऑपरेटर उमर फारूक को गोली मार दी गई। प्रोजेक्ट हाईस्कूल के सामने एक भवन में हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में उमर को अररिया के अस्पताल से पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपी महताब फरार है। पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश की आशंका है। छापेमारी जारी है।