लखीमपुर: शारदा नगर वन रेंज के परसेहरा गांव में हरे भरे पेड़ों पर लकड़ कट्टों द्वारा चलाया जा रहा आरा, वीडियो से मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी जिले की शारदा नगर वन रेंज अंतर्गत मनिकापुर ग्राम पंचायत के पसहेरा गांव में बिना परमिट हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की खुलेआम कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़कट्टों द्वारा आरा चलाकर की जा रही इस अवैध कटाई में ठेकेदारों के साथ-साथ वन विभाग की मिलीभगत भी शामिल है, जिससे हरियाली पर सीधा प्रहार हो रहा है।