जहानाबाद: नोनही निवासी प्रेमिका के चक्कर में दो प्रेमियों में जहानाबाद स्टेशन पर हुई मारपीट, एक प्रेमी गंभीर रूप से हुआ घायल
शहर में प्रेमिका से शादी करने के दौरान 21 वर्षीय युवक राकेश कुमार के साथ युवती के दूसरे पति ने की मारपीट। जैसे ही प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को युवती की शादी होने की सूचना लगी, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसने पहले प्रेमी राकेश को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राकेश का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।