जहानाबाद: बंधुगंज के समीप से गिरफ्तार शराब के धंधेबाज का मंडल कारा पहुंचाने के दौरान बिगड़ा तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहानाबाद के बंधुगंज के समीप से घोसी थाना की पुलिस के द्वारा शराब व्यापार में लिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें बाकी प्रक्रियाओं के बाद मंडल कारा भेजा गया। उन्हीं में से एक शराब के धंधेबाज को मंडल कारा प्रशासन के हवाले करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।