जहानाबाद: ढोंगरा गांव में पेड़ से गिरकर एक बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल पटना PMCH किया गया रेफर
जहानाबाद के ढोंगरा गांव में मुनगा के पेड़ से गिरकर एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी कलाई की हड्डी टूटने कि बात बताई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।