जहानाबाद: मुसी में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मखदुमपुर के समीप मुसी में ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सदर अस्पताल के डॉक्टर नंदा ने बताया कि युवक के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट है।