जहानाबाद: स्थानीय ग्राम प्लेक्स भवन में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिले के स्वीप गतिविधि से जुड़े कर्मियों के साथ की गई बैठक ।
DM के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु जिले के स्वीप गतिविधि से जुड़े हुए कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कि गई। इस संबंध में अपर समाहर्ता ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है, जिसके लिए आप सभी को आगे आने की जरूरत है ।