लालबर्रा: लालबर्रा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह: 200 जोड़ों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, बनी सर्वधर्म एकता की मिसाल
नगर के शासकीय महाविद्यालय मैदान में रविवार 19 अप्रैल कों शाम 04 बजे 'सर्वधर्म समभाव' और 'सामाजिक समरसता' का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में 200 जोड़ों ने पूरी गरिमा और अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इस आयोजन ने न केवल निर्धन परिवारों की