हेलीकॉप्टर हादसे के घटनास्थल का वीडियो आया सामने, रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर से बनाया हवाई दृश्य
हाथी पर्वत की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के घटनास्थल का वीडियो आया सामने, राहत एवं बचाव अभियान में जुटी टीमें
चमोली/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर हादसे से जुड़ा घटनास्थल का वीडियो सामने आया है। रेस्क्यू अभियान में जुटी टीम ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से घटनास्थल का हवाई वीडियो बनाया है। इसमें हादसे वाले क्षेत्र की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटनास्थल की तस्वीरें और स्पष्ट हुई हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे बदरीनाथ हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए गए थे।
हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी और तहसील प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। रेस्क्यू टीमें हवाई और जमीनी स्तर पर अभियान चला रही हैं।
फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन की ओर से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।
हेलीकॉप्टर में सवार लोग -
कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट)
प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक
अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक
वीबी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक
सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक
एसएस नटराजा (सभी यात्री)