कानपुर: गोविंद नगर के भाजपा विधायक की जूनियर इंजीनियर से हुई हॉट टॉक, वीडियो हुआ वायरल
गोविंद नगर के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी और जूनियर इंजीनियर के बीच शनिवार शाम 4:00 बजे हॉट टॉक हुई।भाजपा विधायक ने गुस्से में जूनियर इंजीनियर से कहा फोन नहीं उठाते हो तुम्हारे घर की भी लाइन कटवा दूंगा सुधर जाओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।दरअसल कानपुर दक्षिण क्षेत्र में वाटर सप्लाई बाधित थी जिसका निरीक्षण करने विधायक सुरेश मैथानी पहुंचे थे।