Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

अशोक नगर-लालच बुरी वाला फेसबुक पर ऐड देख मेडिकल संचालक ने कर दिया #रजिस्ट्रेशन,लाखों रुपए की हुई ठगी

MORE NEWS

आदिवासी बस्ती बमनावर में बाल चौपाल का आयोजन, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी नई बातें
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के नेतृत्व में परियोजना ईसागढ़ अंतर्गत आदिवासी बस्ती बमनावर में बाल चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा तथा अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। बाल चौपाल के दौरान बच्चों के साथ खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियाँ, कहानी वाचन, कविता, गीत, संवाद तथा रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भाषा विकास, संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र भेजने तथा घर पर भी खेल-खेल में सीखने का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
 कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग संस्था के मिशन नींव के जिला समन्वयक विपिन रघुवंशी ने मिशन नींव के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सीखने का अवसर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित उपस्थिति एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया।
 इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता चिडार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में सहभागी बनाया तथा बाल विकास एवं नियमित आंगनवाड़ी उपस्थिति के महत्व पर जानकारी दी।
 कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया तथा अभिभावकों ने इस प्रकार की बाल चौपाल गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
#ashoknagar

आदिवासी बस्ती बमनावर में बाल चौपाल का आयोजन, बच्चों ने खेल-खेल में सीखी नई बातें -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती चंद्रसेना भिड़े के नेतृत्व में परियोजना ईसागढ़ अंतर्गत आदिवासी बस्ती बमनावर में बाल चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा तथा अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। बाल चौपाल के दौरान बच्चों के साथ खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियाँ, कहानी वाचन, कविता, गीत, संवाद तथा रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भाषा विकास, संज्ञानात्मक क्षमता, सामाजिक-भावनात्मक विकास तथा आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र भेजने तथा घर पर भी खेल-खेल में सीखने का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग संस्था के मिशन नींव के जिला समन्वयक विपिन रघुवंशी ने मिशन नींव के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सीखने का अवसर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित उपस्थिति एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता चिडार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में सहभागी बनाया तथा बाल विकास एवं नियमित आंगनवाड़ी उपस्थिति के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया तथा अभिभावकों ने इस प्रकार की बाल चौपाल गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 265 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
 अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
-- 
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 265 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों  का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
#JanSunwai

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 265 आवेदकों की सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश -- जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 265 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। #JanSunwai

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

181 पर शिकायत करना युवक को पड़ा भारी!
सुनवाई नहीं होने पर युवक ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पूरे मामले में न्याय की मांग करते हुए एसपी से गुहार लगाई है।
#JusticeForVictim #MPPolice #181Helpline #BreakingNews #MadhyaPradesh

181 पर शिकायत करना युवक को पड़ा भारी! सुनवाई नहीं होने पर युवक ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पूरे मामले में न्याय की मांग करते हुए एसपी से गुहार लगाई है। #JusticeForVictim #MPPolice #181Helpline #BreakingNews #MadhyaPradesh

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 4, 2026

दुष्कर्म कर बदनाम करने की धमकी देकर जेवर हड़पे, उसी पैसे से मौज कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म कर बदनाम करने की धमकी देकर जेवर हड़पे, उसी पैसे से मौज कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 3, 2026

मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के शिविर में आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित 
 --
मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान अंतर्गत 07 अगस्‍त 2026 को जिले की तहसील मुंगावली के ग्राम पंचायत बीडसरकार में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में सीएम हेल्‍पलाईन,लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए। मुंगावली सहित सभी विकासखण्‍डों में मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविरों का आयोजन हेतु प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित कराई जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्‍त होने वाली शिकायतों का गुणवत्‍तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना सुनिश्चित करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए।साथ ही जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में वरिष्‍ठ स्‍तर से स्‍वीकृति अथवा प्रस्‍ताव भेजना आवश्‍यक हो,बिना विलंब संबंधित कार्यालयों को प्रेषित किया जाए। उन्‍होंने शिविर दिनांक को अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाए। 
उद्योग संवाद का करें आयोजन
--
बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों के दौरान उद्योग संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। उद्योग संवाद का उद्देश्‍य जिले के उद्यमियों एवं स्‍वरोजगार से जुडे हितग्राहियों से सीधा संवाद स्‍थापित कर उनकी समस्‍याओं,सुझावों एवं आवश्‍यकताओं की जानकारी प्राप्‍त करना है। साथ ही उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। शिविर में उद्योग स्‍थापना तथा स्‍वरोजगार के संबंध में जानकारी दी जायेगी। 
जर्जर भवनों को करें ध्‍वस्‍त
--
जिले के स्‍कूल तथा आंगनवाडी भवन जो जर्जर स्थिति में है,उन भवनों को ध्‍वस्‍त किये जाने की कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बच्‍चों को जर्जर भवनों में न बैठाया जाए।  संबंधित अधिकारी सब इंजीनियर के साथ मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्‍ताव उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित करें। 
केन्‍द्रीय मंत्री से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा
--
बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने निर्देश दिये कि  विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण यथाशीघ्र किया जाए। निराकरण हेतु वरिष्‍ठ कार्यालय से स्‍वीकृति अथवा बजट की आवश्‍यकता हो तो उसके लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएं। 

बैठक में बच्‍चों की अपार आईडी बनवाये जाने के  कार्य में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्‍टर ने डी.पी.सी को दिए। उन्‍होंने निर्देशित किया  कि बच्‍चों के आधार कार्ड के आधार पर अपार आई.डी. बनवाई जाएं।
 बैठक में शासन स्‍तर से प्राप्‍त पत्रों तथा प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्‍तार से समीक्षा की।  उन्‍होंने निर्देश दिये की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें।  
बैठक में फार्मर रजिस्‍ट्री,लघुसिंचाई गणना,वरिष्‍ठ कार्यालयों से प्राप्‍त पत्रों की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री विकास  कुमार आनंद,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar

मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के शिविर में आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान अंतर्गत 07 अगस्‍त 2026 को जिले की तहसील मुंगावली के ग्राम पंचायत बीडसरकार में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में सीएम हेल्‍पलाईन,लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए। मुंगावली सहित सभी विकासखण्‍डों में मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविरों का आयोजन हेतु प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित कराई जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्‍त होने वाली शिकायतों का गुणवत्‍तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना सुनिश्चित करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए।साथ ही जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में वरिष्‍ठ स्‍तर से स्‍वीकृति अथवा प्रस्‍ताव भेजना आवश्‍यक हो,बिना विलंब संबंधित कार्यालयों को प्रेषित किया जाए। उन्‍होंने शिविर दिनांक को अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाए। उद्योग संवाद का करें आयोजन -- बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों के दौरान उद्योग संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। उद्योग संवाद का उद्देश्‍य जिले के उद्यमियों एवं स्‍वरोजगार से जुडे हितग्राहियों से सीधा संवाद स्‍थापित कर उनकी समस्‍याओं,सुझावों एवं आवश्‍यकताओं की जानकारी प्राप्‍त करना है। साथ ही उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। शिविर में उद्योग स्‍थापना तथा स्‍वरोजगार के संबंध में जानकारी दी जायेगी। जर्जर भवनों को करें ध्‍वस्‍त -- जिले के स्‍कूल तथा आंगनवाडी भवन जो जर्जर स्थिति में है,उन भवनों को ध्‍वस्‍त किये जाने की कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बच्‍चों को जर्जर भवनों में न बैठाया जाए। संबंधित अधिकारी सब इंजीनियर के साथ मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्‍ताव उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित करें। केन्‍द्रीय मंत्री से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा -- बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने निर्देश दिये कि विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण यथाशीघ्र किया जाए। निराकरण हेतु वरिष्‍ठ कार्यालय से स्‍वीकृति अथवा बजट की आवश्‍यकता हो तो उसके लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएं। बैठक में बच्‍चों की अपार आईडी बनवाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्‍टर ने डी.पी.सी को दिए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि बच्‍चों के आधार कार्ड के आधार पर अपार आई.डी. बनवाई जाएं। बैठक में शासन स्‍तर से प्राप्‍त पत्रों तथा प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होंने निर्देश दिये की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में फार्मर रजिस्‍ट्री,लघुसिंचाई गणना,वरिष्‍ठ कार्यालयों से प्राप्‍त पत्रों की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री विकास कुमार आनंद,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026