हसनपुर: हसनपुर में दिव्यांग से फर्जी बनाने का आरोप, दंपति के साथ की मारपीट, सीओ से न्याय की गुहार लगाई
रहरा थाना क्षेत्र के गांव तरौली से धोखाधड़ी और मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी पूजा नागर ने अपने दिव्यांग पति समय सिंह नागर के साथ शुक्रवार को हसनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सीओ पंकज कुमार त्यागी को शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।