गड़हनी: त्यौहार को लेकर गड़हनी पुलिस ने सख्ती दिखाई, स्टेट हाइवे पर चलाया चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान
दीपावली और छठ त्यौहार को लेकर गड़हनी पुलिस सख्त दिख रही है। बुधवार को स्टेट हाइवे पर गड़हनी स्टेट बैंक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया और कई गाड़ियों को ऑन लाइन चालान काटा गया। इस अभियान को देख कर अवैध गाड़ी लेकर चलने और अपराधियों पर लगाम लगेगा। थानाध्यक्ष कमलजीत ने कहा कि ये अभियान लगातार अलग अलग स्थानों पर प्रतिदिन चलता रहेगा।