ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में सहकारिता से सशक्त किसान: सम्मेलन में योजनाओं की जानकारी दी गई
ढीमरखेड़ा स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों ने “बिना सहकार नहीं उद्धार” जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर सहकारिता का संदेश दिया।