खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम नोहटा एवं हटा नगर स्थित मिठाई दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
==
पनीर, मलाई बर्फी, मिल्क केक, मावा बर्फी एवं गुलाब दूध बर्फी के लिए गए नमूनें,
==
गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
===
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हटा नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में हटा नगर में मंदिर मस्जिद चौराहा स्थित श्री जय बजरंग मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित मलाई बर्फी एवं मिल्क केक के नमूने जांच हेतु लिए हुए। आजाद वार्ड हटा स्थित न्यू बजरंग स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परिसर में संग्रहित पनीर एवं मलाई बर्फी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह अंधियारा बगीचा, हटा स्थित गफलू स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित गुलाब बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसी तरह ग्राम नोहटा में बस स्टैंड के पास स्थित नेमा मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
#damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026