फरसगांव: फरसगांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष महंत ने नकटी मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार विधायकों को बदनाम कर रही है
छग प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने शुक्रवार को फरसगांव प्रवास के दौरान नकटी गांव में ग्रामीणों के मकान तोड़े जाने की घटना को गलत बताते हुए भाजपा सरकार पर विधायकों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक गरीबों की जमीन पर बने किसी आवास में नहीं रहेंगे और सरकार को गरीबों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।