छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 113 पेटी शराब जब्त
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाही की। 113 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नकद 61,210 रुपये और पिकअप भी जब्त की गई। केस की जांच जारी है।