मटिहानी: डुमरी ढ़ाला के पास पोल से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की हुई मौत व एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
डुमरी ढ़ाला के पास मोटरसाइकिल के पोल से टकराने से 01 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं अन्य 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। गंभीर रूप से घायल हुए विवेक का शहर के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में परिजन ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी निवासी शंकर सिंह की मौत हो गई।