कुर्था: अरवल पुलिस की सघन वाहन जांच, अपराध नियंत्रण और मद्यनिषेध अभियान हुआ तेज़
Kurtha, Arwal | May 29, 2026 अरवल जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं मद्यनिषेध अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, डिक्की एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।