डिंडौरी: पिपरिया गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, चालक घायल, उपचार जारी
डिंडौरी जिले के पिपरिया गांव के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हो गया घायल युवक को शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । दरअसल मोटरसाइकिल चालक युवक सोमवार सुबह 8:00 बजे छिंदहन से शहपुरा लौट रहा था उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे में युवक घायल हो गया ।