कानपुर: प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए युवक ने खुद के घर में दिनदहाड़े की चोरी, बिठूर थाना पुलिस ने किया घटना का खुलासा
बिठूर थाने की पुलिस ने सोमवार को घर में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है।एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी कि आयुष दोहरे ने अपने प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए अपने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध पाए जाने पर कड़ाई से हुई पूछताछ में आयुष ने अपना जुर्म कबूल किया।