रामपुर मनिहारन: नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर के तालाब में मिला अज्ञात शव, चार दिन पुराना प्रतीत, पहचान नहीं हुई
नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर के मुख्य तालाब में शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडक़म्प मच गया। ग्रामीणों ने तालाब के बीच शव को तैरता देखा इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।