जाले: जाले थाने का वार्षिक निरीक्षण, सिटी एसपी अशोक कुमार ने अपराध नियंत्रण के लिए दिए सख्त निर्देश
जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाने में संधारित विभिन्न पंजियों—आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, गिरफ्तारी पंजी, पीसी रजिस्टर एवं स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों की