गुन्नौर: गांव सैंडोरा की निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा निवासी दीपा पत्नी राजू ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद के चलते पड़ोसी युवक ने महिला साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है।आरोप है कि रास्ते से गुजरते समय जानबूझकर उसके सामने मुंह में पानी भरकर कुल्ला करता है। जिससे उसे परेशान किया जाता है।